बेटी से नाराज होना मां को पड़ा भारी, प्रेमी संग मिलकर किया ऐसा कांड, जानकर हैरान रह गये ग्रामीण

बेटी को माता पिता का सबसे करीबी माना जाता है, लेकिन एक कलयुगी बेटी ने इस रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया। इसकी वजह मां का बेटी द्वारा लव मैरिज (Love Marriage) से नाराज होना बना। जिसके चलते बेटी ने मां को मनाने की जगह अपने प्रेमी पति और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे (Daughter KIlled Mother) मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं आरोपी बेटी ने खुद ही मां की हत्या की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर बेटी से पूछताछ की तो वह टूट गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटी, उसके पति और दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 55 वर्षीय उषा देवी अपने परिवार के साथ रहती थी। उसकी बेटी ने तीन साल पहले ही मां के खिलाफ जाकर लव मैरिज कर ली थी। जिस से मां नाराज थी। मां का यही नाराजगी उसकी मौत की वजह बन गई। कलयुगी बेटी ने मां को मनाने की जगह अपने प्रेमी पति शिवम व दो अन्य साथियों के संग मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला का शव शामली में रामपुर खेड़ी गांव के जंगल में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश की। इस पर बेटी की भूमिका संदिग्ध नजर आई।
पुलिस ने सख्ती से पूछा तो माना गुनाह
पुलिस अधीक्षक सुरीति माधव ने बताया उषा देवी की बेटी प्रियंका ने अपने पति शिवम और दो अन्य लोगों राजेंद्र और नौशाद की मदद से अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। प्रियंका ने अपनी मां की मर्जी के खिलाफ जाकर तीन साल पहले शिवम से शादी की थी। उषा ने बेटी की शादी को स्वीकार नहीं किया था। इससे नाराज होकर प्रियंका ने मां को मनाने की जगह अपने पति और दो अन्य के साथ प्लानिंग कर हत्या करने का फैसला कर लिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS