UP में डबल मर्डर से दहला दिल, बेटा की कुएं में तो बाप की घर में खून से लथपथ मिली लाश

UP में डबल मर्डर से दहला दिल, बेटा की कुएं में तो बाप की घर में खून से लथपथ मिली लाश
X
उत्तर प्रदेश के बलिया में मंगलवार सुबह डबल मर्डर की घटना सामने आई है। डबल मर्डर की यह घटना हल्दी थाना एरिया के सोनवानी गांव के स्थित उत्तर टोला की है। यहां अज्ञात बदमाशों ने पिता—पुत्र की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pardesh) के बलिया में मंगलवार सुबह डबल मर्डर (Double Murder) की घटना सामने आई है। डबल मर्डर की यह घटना हल्दी थाना एरिया के सोनवानी गांव के स्थित उत्तर टोला की है। यहां अज्ञात बदमाशों ने पिता—पुत्र की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, सुबह—सुबह ग्रामीण कुएं के पास से गुजरे तो उसमें एक शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस(UP Police) भी पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि कुंए से विक्रस सिंह 26 साल की लाश खून से लथपथ मिली है। जिसके बाद पुलिस मृतक के घर पहुंची तो उसके पिता की लाश देखकर हैरान रह गई। मृतक के पिता उमा शंकर सिंह 70 साल का शव भी खून से लथपथ मिला है। पिता—पुत्र का शव मिलने से गांव में सन्नाटा पसर गया है। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या की गई है।

बताया गया है कि उत्तर टोला में उमाशंकर सिंह अपने दो बेटे विक्रम सिंह और संदीप सिंह के साथ रहते थे। जिसमें विक्रम सिंह की भी मौत हो गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि उनका दूसरा बेटा संदीप गायब है। उसके लापता होने की अभी तक कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। सुबह—सुबह हुई दिल दहलाने वाली घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी, सीओ समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।

Tags

Next Story