UP: शादी के बाद सुहागरात से पहले लापता हुये दूल्हे का पेड़ से लटका मिला शव, ये है पूरा मामला

यूपी के पीलीभीत जिले में दो दिनों शादी की पहली रात को एक दूल्हा घर से लापता हो गया। जिसका बीते शनिवार को पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर शव को पेड़ से उतारने नहीं दिया।
जानकारी के अनुसार बिलसंडा रामनगर कॉलोनी में गांव सिसइया साहब के परमाल सिंह यादव का मकान है। बताया जाता कि उनके छोटे बेटे लोकेन्द्र की शादी बीते नौ दिसम्बर को हुई। बताया जाता है कि लोकेन्द्र ग्राम प्रधान भी थे। लोकेन्द्र की बारात शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र के गांव नरेन्द्रपुर में गई थी। जहां लोकेन्द्र की शादी महेन्द्र पाल की बेटी सरला से हुई। उसके एक दिन बाद यानि कि 10 दिसंबर को लोकेन्द्र दुल्हन लेकर अपने घर आ गये। 10 दिसंबर की ही रात को करीब 11 बजे के करीब फोन पर बात करने के बाद प्रधान लोकन्द्र घर से बाहर निकले।
सीसीटीवी फुटेज में भी प्रधान लोकेन्द्र को देखा गया। उसके बाद से प्रधान लोकेन्द्र गायब हो गये। प्रधान लोकेन्द्र के परिजनों ने मैनपुरी, शाहजहांपुर से लेकर तमाम रिश्तेदारी के यहां उनकी खोज की। जानकारी के मुताबिक बड़े भाई जोगेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीडीआर निकलवाई गई। तीसरे दिन दोपहर तक उनके बारे में कोई भी सुराग नहीं लग पाया तो पुलिस ने घर पहुंचकर मामले को लेकर दुल्हन से भी बातचीत की। पुलिस द्वारा कई नंबरों का सीडीआर भी निकलवाया गया।
परिजन व गांव वाले प्रधान लोकेन्द्र की खोज कर ही रहे थे। इसी बीच शनिवार की शाम को घर से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर बिहारीपुर गांव में एक खेत में प्रधान लोकेन्द्र का शव एक पेड़ से लटका मिला। मामले का खुलासा होने पर वहां हजारों की संख्या में लोग मौके पर जुट गये। इंस्पेक्टर बिरजाराम भी मामले की सूचना पर मय पुलिस बल मौके पर पहुंच गये।
इस घटना को लेकर ग्रमीण भी स्तब्ध है। दूसरी ओर नई नवेली दुल्हन सरला अपनी किस्मत को कोस रही है। जिसे पति का साथ एक दिन को भी नहीं मिल सका। सरला के सारे सपने टूट गये और मेंहदी छूटने से पहले सुहाग उजड़ गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS