Ayodhya Visit: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या में किए रामलला और हनुमान के दर्शन

Arvind Kejriwal Ayodhya Visit : प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अयोध्या (Ayodhya) में रामलला और बजरंग बली के दर्शन किए। अरविंद केजरीवाल पहले हनुमानगढ़ी पहुंचे और बजरंग बली के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने भगवान राम के जन्मस्थल 'रामलला' (Ram Lalla temple in Ayodhya) के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
दर्शन के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा - 'कल हमने एक विशेष कैबिनेट बैठक बुलाई है। जिसमें दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुक्त तीर्थ यात्रा योजना (Free Pilgrimage Scheme) के तहत अयोध्या को धार्मिक स्थलों की लिस्ट में शामिल किया जाएगा।'
We have Special Cabinet meeting scheduled for tomorrow to include Ayodhya to the list of religious places under the free pilgrimage scheme for senior citizens in Delhi: Delhi CM and Aam Aadmi Party leader Arvind Kejriwal in Ayodhya pic.twitter.com/X2yk9hVVQ0
— ANI UP (@ANINewsUP) October 26, 2021
अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में केजरीवाल ने की पूजा, देखें वीडियो
Delhi CM Arvind Kejriwal offers prayers at Hanuman Garhi temple in Ayodhya. pic.twitter.com/FpKkEelbo7
— ANI UP (@ANINewsUP) October 26, 2021
सीएम अरविंद केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन
#WATCH | Delhi Chief Minister and AAP leader Arvind Kejriwal offers prayers at Ram Lalla temple in Ayodhya. pic.twitter.com/NO0ZK7sNiI
— ANI UP (@ANINewsUP) October 26, 2021
अयोध्या दौरे पर हैं अरविंद केजरीवाल
बता दें कि अरविंद केजरीवाल अयोध्या दौरे पर हैं। वह सोमवार को दिल्ली से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सीएम को चंदन का टीका लगाकर यहां से रवाना किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS