दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से फर्राटा भरने लगे वाहन, जानिये लोगों को क्या कमी खटकी?

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से फर्राटा भरने लगे वाहन, जानिये लोगों को क्या कमी खटकी?
X
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे को आज विधिवत रूप से वाहनों के लिए खोल दिया गया। इस एक्सप्रेसवे के बाद दिल्ली से मेरठ के बीच ढाई घंटे का सफर अब एक घंटे तक सिमट गया है। वहीं, गाजियाबाद से मेरठ आधे घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह से वाहनों का औपचारिक आवागमन शुरू हो गया है। इस एक्सप्रेसवे के बाद दिल्ली से मेरठ के बीच ढाई घंटे का सफर अब एक घंटे तक सिमट गया है। वहीं, गाजियाबाद से मेरठ आधे घंटे में पहुंचा जा सकेगा। एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोग सोशल मीडिया पर अपने अनुभव सांझा कर रहे हैं।

ट्विटर यूजर संदीप सनातनी ने लिखा, 'मुझे गर्व है कि मैंने भी इस प्रोजेक्ट में कार्य किया है। 14+610 हिंडन ब्रिज और 000+95 ब्रिज के सभी (256) PSC गर्डर हमारी ही देख रेख में बने हैं।'

वहीं एक अन्य यूजर आशीष अवस्थी ने लिखा, 'मैंने इस एक्सप्रेसवे पर सफर किया है। यह अद्भूत है।' ट्विटर यूजर शशिकांत गोस्वामी ने दिल्ली से मेरठ पहुंचने की गति और समय का भी उल्लेख किया। उन्होंने लिखा, '80 की स्पीड से 50 मिनट।'



सोशल मीडिया पर लोग इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ का भी आभार व्यक्त कर रहे हैं।

उत्तराखंड जाने वालों को भी फायदा

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे खुल जाने से हापुड़, शामली के साथ-साथ उत्तराखंड की ओर जाने वाले लोगों का भी समय बचेगा। एनएचएआई के एक अधिकारी के मुताबिक टोल की दरें निर्धारित होना बाकी है। अभी किसी भी वाहन से टोल टैक्स नहीं लिया जा रहा है। जैसे ही टोल की दरें निर्धारित होंगी, लोगों को इसकी सूचना दी जाएगी।

ये भी पढ़ें : Delhi To Meerut आज से सिर्फ एक घंटे में पहुंचेंगे, गाजियाबाद से लगेंगे 30 मिनट... जानिये दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की खूबियां

Tags

Next Story