X पर उठी सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी की मांग, दिया था ये विवादित बयान

UP News: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बीच स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उनके गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। यूजर्स एक्स पर #ArrestSwamiPrasadMaurya के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस को टैग कर रहे हैं। इसमें बीजेपी के नेता भी शामिल हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान
बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य हरदोई में सोमवार को दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक के संविधान एवं सामाजिक न्याय महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए इस दौरान उन्होंने कहा था कि हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले संविधान और लोकतंत्र आदिवासी व दलित विरोधी हैं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा था कि जिसको तुम हिंदू राष्ट्र बोलते हो वह भारत राष्ट्र शापित है। उन्होंने कहा भारत कभी भी हिंदू राष्ट्र नहीं था, न है और न रहेगा। हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले देशविरोधी हैं।
सोशल मीडिया पर क्या बोले सपा नेता
इतना ही नहीं स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा था कि सनातन एक ऐसा व्यावहारिक सत्य है, जो प्रत्येक देश-काल, परिस्थिति में अपने गुणों व कार्यों से जीवनन्तता को बनाए रखता है। सनातन सत्य है, शास्वत् है, व्यावहारिक है, वैज्ञानिक है। मौर्य ने आगे लिखा कि जैसे सूर्य हमें प्रकाश देता है, लाखों साल पहले भी देता था और आगे भी देता रहेगा। पृथ्वी, वायु, जल, नभ ये सभी हमें जीवन देते हैं, ये पहले भी देते रहे हैं और आगे भी देते रहेंगे, यही सनातन है। प्रत्येक बच्चा मां के पेट से पैदा होता है, यह सनातन है। मानवता का सम्मान, समता का व्यवहार, सबको न्याय ही सनातन है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुद्ध के उपदेश लिखते हुए लिखा, न हि वेरेन वेरानि, सम्मन्तीध कु दाचनं। अवेरेन च सम्मन्ति, एस धम्मो सनन्तनो।। (धम्मपद, बुद्धोपदेश)
सपा नेता ने आगे लिखा, सनातन, सनातन था, है और आगे भी रहेगा। जाति-पांति, छुआछूत, ऊंच-नीच, भेदभाव, विषमता, ढोंग-ढकोसला, कुरीतियां तथा मुंह से ब्राह्मण, बाहु से क्षत्रिय, जंघे से वैश्य, पैर से शूद्र की उत्पत्ति बताना, सनातन नहीं अपितु मानवता के लिए अभिशाप व कैंसर से भी ज्यादा खतरनाक बीमारी है। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य का यह ट्वीट 14 सितंबर का है। आज फिर से मौर्य ने इसे रिट्विट किया है।
विवादित बयान की वीडियो हो रही वायरल
हालांकि, मौर्य का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भगवान ब्रह्मा को लेकर विवादित टिप्पणी की है। इस वीडियो को शेयर कर यूजर्स यूपी पुलिस से स्वामी प्रसाद मौर्य के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इनमें हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- Akasa Airlines पर अचानक मंडराया गहरा संकट, 43 पायलटों ने दिया इस्तीफा, क्या अब बंद हो जाएगी कंपनी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS