UP पर्यटन विभाग के उपनिदेशक ने 12वीं मंजिल से कूदकर दी जान, जानें आत्महत्या की वजह

UP पर्यटन विभाग के उपनिदेशक ने 12वीं मंजिल से कूदकर दी जान, जानें आत्महत्या की वजह
X
यूपी सरकार में पर्यटन विभाग में उपनिदेशक की आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। विमलेश कुमार ने 12वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दी है।

यूपी सरकार में पर्यटन विभाग के उपनिदेशक ने आत्महत्या कर ली है। विमलेश कुमार ने 12वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दी है। हालांकि, उनकी आत्महत्या करने के कारणों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। विमलेश कुमार यूपी सरकार में पर्यटन विभाग के उपनिदेशक पद पर कार्यरत थे और इसी साल रिटायर भी होने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के तिलक नगर में उन्होंने एक बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। उनका ट्रांसफर लखनऊ हो गया था, उन्हें पर्यटन विभाग में तैनाती दी गई थी। उनकी आत्महत्या की खबर मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया है। आखिरकार आत्महत्या करने के पीछे के कारणों की जानकारी अभी नहीं है।

रिटायर होने से पहले क्यों की आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक, विमलेश कुमार अपने विभागीय उच्च अधिकारी से परेशान चल रहे थे। वहीं, पुलिस की टीम ने इस आत्महत्या को कई एंगलों से जांच करने की बात कहीं है। विमलेश कुमार इसी साल दिसंबर में रिटायर होने वाले थे। रिटायरमेंट के कुछ महीने पहले ही उन्होंने आत्महत्या कर ली। घटना की खबर सुनते ही लखनऊ स्थित कार्यालय में हड़कंप मच गया।

बता दें कोरोना महामारी के दौरान विमलेश कुमार को मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों की मदद के लिए योगी सरकार द्वारा चुना गया था। विमलेश कुमार की आत्महत्या ने सभी को चौंका दिया है। हालांकि, पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Tags

Next Story