यूपी में डीआईजी की पत्नी ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटकता मिला शव

उत्तर प्रदेश में डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी का शव उनके ही घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया। इसके बाद मौके पर उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जहां पुलिस टीम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। ताकि मामले का खुलासा हो सके। यह घटना लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र की है। हालांकि अभी तक आत्महत्या करने के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है।
वहीं, डीआईजी का कहना है कि घर पर न ही ऐसा कोई विवाद हुआ था और न ही उनकी पत्नी किसी बात को लेकर परेशान चल रही थी। फिर भी उन्होंने सुसाइड का कदम आखिर क्यों उठाया था, इसका बारे में कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि डीआईजी की पत्नी पुष्पा ने सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
य़ह घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुई। डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी पुष्पा 36 साल की थीं। पुष्पा का शव उनके घर में फंदे से लटकती मिली। जहां मौके पर लोगों ने लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। बता दें डीआईजी चंद्र प्रकाश उन्नाव में तैनात है।
वहीं, हाथरस गैंगरेप केस की जांच के लिए यूपी सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) के भी सदस्य हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS