आजमगढ़ से नवनिर्वाचित सांसद निरहुआ के बड़े भाई की कार दुर्घटनाग्रस्त, हालत गंभीर, जानिये हादसे की वजह

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ लोकसभा (Azamgarh Lok Sabha By-election) सीट से नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के बड़े भाई विजय लाल यादव (Vijay Lal Yadav) की कार लखनऊ (Lucknow) से आजमगढ़ (Azamgarh) जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उनकी फॉर्च्यूनर कार की परखच्चे उड़ गए। हादसे में विजय लाल यादव गंभीर रूप से घायल (Seriously Injured) हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनेश लाल यादव ने ट्वीट कर हादसे की जानकारी दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव ने हाल में आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को हराया था। आज सुबह दिनेश लाल यादव के बड़े भाई विजय लाल यादव अपनी फॉर्च्यूनर कार में लखनऊ से आजमगढ़ के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि कार की तेज गति होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और कार हवा में पलटियां मारते हुए पलट गई।
हादसे में फॉर्च्यूनर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर रूप से घायल विजय लाल यादव का वेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। करने का प्रयास किया गया तो उनके समर्थक ने फोन उठाया। उनके हॉस्पिटल में ले जाए जाने की जानकारी दी। निरहुआ के साथ ही उनके तमाम प्रशंसक विजय लाल यादव की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
बड़े भैया विजय लाल यादव जी की कार लखनऊ जाने के क्रम में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात कराया, उन्हें वेदन्ता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। प्रवेश लाल और कवि जी वहाँ पहुँच रहे हैं। हम लोग भी जल्द भैया के पास पहुँच जाएँगे। बाबा विश्वनाथ जल्द स्वास्थ्य लाभ दें।
— Nirahua Hindustani (@nirahua1) June 30, 2022
बता दें कि विजय लाल यादव समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे समाजवादी पार्टी के सदस्य के रूप में आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के दौरान आए और सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के लिए वोट मांगे थे। हालांकि, चुनाव में भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को करारी शिकस्त दी थी। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS