गाजियाबाद में एक डॉक्टर ने अपनी प्रेमिका को दिया जहरीला इंजेक्शन, 40 दिन बाद राज से उठा पर्दा

उत्तर प्रदेश में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गाजियाबाद जिले में एक डॉक्टर ने अपनी ही प्रेमिका को मौत की नींद सुला दी। डॉक्टर की अपनी प्रेमिका से शादी हो चुकी थी। दोनों एक साथ गाजियाबाद के मसूरी इलाके में रहते थे।
इस बीच डॉक्टर अपनी प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसे जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी। घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। जहां पुलिस की पूछताछ में आरोपी डॉक्टर ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है।
पुलिस को इस मामले का खुलासा करने में करीब 40 दिन का वक्त लग गया।
महिला संदिग्ध हालत में गायब हुई थी महिला
पुलिस के मुताबिक, इसी साल के 7 सितंबर को गाजियाबाद के मसूरी इलाके से एक महिला संदिग्ध हालत में गायब हो गई थी। मसूरी थाने में महिला की लापता होने का केस भी दर्ज कराया गया था। जिसके तहत पुलिस टीम महिला की तलाशी में जुट गई।
काफी खोजबीन के बाद भी महिला का कुछ पता नहीं चल पाया। इस छानबीन के बीच पुलिस को जानकारी मिली कि जिस इलाके में महिला रहती थी, उसी इलाके के रहने वाले डॉक्टर इस्माइल का महिला से संपर्क था। फिर पुलिस स्थानीय लोगों से डॉक्टर इस्माइल के बारे में पूछताछ की।
जिसमें पता चला कि हाल ही में डॉक्टर इस्माइल ने अपना मोबाइल नंबर बदला था। इसी मोबाइल नंबर के आशंका पर पुलिस तलाशी शुरू की और इस पुराने मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस डॉक्टर के लोकेशन पर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस मौके पर से आरोपी डॉक्टर इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया।
हरियाणा में महिला की हुई थी हत्या
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने बयान में कहा कि वे अपनी प्रेमिका को किसी बहाने हरियाणा ले गया था। जहां पर जहर का इंजेक्शन लगाकर महिला की हत्या कर दी। इसके बाद महिला की लाश को कुरुक्षेत्र इलाके में ठिकाने लगा दिया और वह वापस अपने घर लौट आया।
आरोपी अपनी गुनाह को छुपाने के लिए अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया था। फिलहाल आरोपी पुलिस के गिरफ्त में मौजूद है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS