Video Viral: जब भीड़ ने मुस्लिम शख्स के मुंह पर पोती कालिख, फिर उसे कराई गधे की सवारी, जानेें वजह

यूपी के बदायू जिले से एक बड़ा ही अजब गजब मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बदायूं जिले में पहले तो भीड़तंत्र द्वारा एक मुस्लिम व्यक्ति को घसीट कर उसके घर से बाहर निकाला गया। इसके बाद भीड़तंत्र उस शख्स पर एक महिला को परेशान करने का आरोप लगाया।
इस मामले को लेकर पहले तो भीड़तंत्र ने उस मुस्लिम शख्स की जमकर पिटाई की। पिटाई करने के बाद भीड़तंत्र ने उस शख्स का मुंह कालिख से पोत दिया। शख्स का मुंह कालिख से पोत देने के बाद भी भीड़तंत्र का मन नहीं भरा। फिर भीड़तंत्र ने उस मुस्लिम शख्स को एक गधे पर बिठाकर विभिन्न सड़कों पर घुमाया। पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला अब पुलिस के पास पहुंच गया है। वहीं पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी मिल रही है कि इस मामले के संबंध में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रामराज्य https://t.co/2eLiW0UDkH
— Saddam S Pathan (@Rafiqul67638772) January 1, 2021
प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाये जा रहे सवाल
सद्दाम एस पठान के नाम के ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शुक्रवार को जारी किया गया है। जिसके बाद से ही इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर बार-बार विभिन्न ट्विटर अकाउंट के जरिये रीट्वीट किया जा रहा है और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये जा रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS