पीलीभीत में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का किसानों ने किया घेराव, कृषि कानूनों की वापसी समेत इन मांगों को लेकर जमकर हंगामा

उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को आज पीलीभीत में किसानों का भारी विरोध झेलना पड़ा। पूरनपुर तहसील स्थित ब्लॉक में आयोजित साईकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला रुकवाने के बाद किसानों ने उनके समक्ष बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाए। किसानों ने गन्ने के बकाया भुगतान जल्द से जल्द करने के साथ ही केंद्र के तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की भी मांग रखी। इस दौरान किसानों ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसानों ने कहा कि प्रदेश में मंडियों की हालत बेहद खराब है। किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिला है। एमएसपी पर गेहूं की खरीद नहीं हुई। किसानों ने कहा कि हम केवल अपना हक मांग रहे हैं। हमने बीजेपी को वोट दिया, चार विधायक बीजेपी के, सांसद बीजेपी का, मेनका गांधी और वरुण गांधी हमारी एक बात नहीं सुनते। एक बार मंडी नहीं आए। किसान नेता स्वराज सिंह ने आरोप लगाया कि किसानों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों ने केंद्र के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ भी भड़ास निकाली और कहा कि इन तीनों काले कानूनों को जल्द से जल्द वापस लिया जाना चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो कोई बीजेपी को वोट नहीं देगा।
आज जनपत पीलीभीत में प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य जी का काफिला किसानों ने रोका, बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।।
— Kiran Verma (@KiranJi18084481) August 4, 2021
कृषि प्रधान देश में खेती- किसान सब बदहाल।।
हिन्दुस्तान बोल रहा है... pic.twitter.com/BO1kcBt33S
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने किसानों की सभी बातों को सुना और भरोसा दिया कि सरकार किसानों के साथ है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैंने किसानों से बात की है। उन्होंने कुछ समस्याएं बताई हैं, जिनका समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों के हित में काम कर रही है। प्रदेश के किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS