UP: चूहे के मर्डर पर शख्स के खिलाफ FIR, हिरासत में आरोपी, चूहे का कराया पोस्टमार्टम

उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आपने ऐसी अनोखी घटना आज तक नहीं सुनी होगी। क्या आप यह कभी सोच सकते हैं कि एक चूहे को मारने के आरोप में किसी इंसान पर FIR कराया गया हो। एक एनिमल लवर विकेंद्र नाम के शख्स ने अन्य शख्स पर चूहे के मर्डर करने का आरोप लगाया है। यहां तक की उस शख्स के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई। विकेंद्र ने शख्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि मनोज नाम के शख्स ने चूहे को पत्थर से बांधकर उसे पानी में डुबोया जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप के आधार पर पुलिस ने मनोज को हिरासत में ले लिया, जबकि विकेंद्र ने चूहे की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
क्या है पूरी घटना
यह घटना 25 नवंबर की है, विकेंद्र नाम के शख्स जो कि पशु प्रेमी हैं। उसने मनोज नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए कहा कि, बदायूं के गांधी ग्राउंड चौराहे के पास रहने वाले मनोज ने चूहे की पूंछ में पत्थर बांधकर नाले में डुबो दिया था। मनोज को यह हरकत करते वहां से गुजर रहे विकेंद्र ने देख लिया। विकेंद्र ने मनोज को यह हरकत करने से रोका भी लेकिन वह नहीं रुका, जिसके कारण चूहा मर गया। इस दौरान विकेंद्र ने मनोज की वीडियो भी बना ली। इसके बाद विकेंद्र ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए चूहे को पोस्टमार्टम के लिए बरेली IVRI भिजवाया था। यहां तक की पोस्टमार्टम का खर्च भी विकेंद्र ने ही उठाया था।
क्या आई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि चूहे के फेफड़े खराब होने के साथ लिवर में इन्फेक्शन भी था। डॉक्टरों ने बताया कि फेफड़ों में नाली के पानी जैसे कोई अवशेष नहीं मिले। फिर डॉक्टरों ने चूहे की माइक्रोस्कोपिक जांच की जिसके बाद पता चला कि चूहे की मौत दम घुटने से हुई है।
मनोज ने क्या दलील पेश की
मनोज का परिवार मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करता है। मनोज ने बताया कि हमें फंसाया गया है। हम लोग रात भर जागकर अपने बर्तनों को चूहों से बचाते हैं। इस क्रम में अगर गलती से भी नींद आ गई तो चूहों का आतंक शुरू हो जाता है। वो हमारे गीले बर्तनों को बर्बाद कर देते हैं। यहां रहने वाले सभी लोग चूहे से परेशान हैं। हालांकि 8 घंटे पुलिस हिरासत में रहने के बाद मनोज जमानत पर बाहर है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS