UP: पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, मृतक का कराया दाह संस्कार, मरने वालों की संख्या हुई पांच

उत्तर प्रदेश(Uttar Pardesh) के सहारनपुर (Saharanpur) के सरसावा थाना एरिया के सौराना गांव में हुए पटाखा कंपनी में विस्फोट में मरने वालों की संख्या पांच पहुंच गई है। शनिवार शाम भीषण विस्फोट हुआ था। हालांकि, अभी घटना में एक घायल का चंडीगढ़ (Chandigarh) के पीजीआई में उपचार चल रहा है। बताया गया है कि विस्फोट के दौरान कंपनी में 7 से 8 लोग मौजूद थे। लपटों को देखकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
घटना में लाईसेंस लेकर कंपनी चलाने वाले मालिक भी मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि हादसे में सलेमपुर निवासी राहुल पुत्र किरण पाल, सुमित पुत्र सोहनवीर और बलवंतपुर निवासी कार्तिक और सागर की मौत हुई है। इसके अलावा पांचवे मृतक 19 वर्षीय वर्धनपाल है। बताया गया है कि इसे कोई कंधा देने सामने नहीं आया। जानकारी मिलने पर थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। उधर घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। एक गांव में हुई दो—दो की मौत के बाद गांव में चीख पुकार मच रही है। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है।
यहां उन्होंने इंसानियत का फर्ज निभाते हुए मृतक को कंधा देकर मानवता की एक मिसाल कायम की। दाह संस्कार की पूरी रस्म अदायगी होनले तक पुलिसकर्मी शमशान घाट पर मौजूद रहे। बताया गया है कि पटाखा कंपनी का लाईसेंस लेकर काम किया जा रहा था। उस दौरान कंपनी में 7 से 8 लोग बताए गए है। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। साथ ही सहारनपुर के डीआईजी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस की तरफ पेश की गई मानवता की मिसाल की हर कोई सराहना कर रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS