UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवा के 5 लोगों की मौत, 3 घायल

UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवा के 5 लोगों की मौत, 3 घायल
X
UP: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया है। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Yamuna Expressway Accident: शनिवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर जीरो प्वाइंट से 25 किलोमीटर पर एक वैन में तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर वैन पलट गई, जिससे वैन में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ये सभी लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे।

पुलिस ने मामले पर दी जानकारी

पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर रात करीब 1 बजे रबूपुरा थाना के अंतर्गत इलाके में नोएडा से जेवर की तरफ जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर दूरी पर एक ईको वैन नंबर डीएल 3 सीसी 7136 में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के चलते वैन के ड्राइवर ने उस पर से नियंत्रण खो दिया। इसमें कुल 8 लोग सवार थे, जिसमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया है और घायल लोगों को इलाज के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल (Kailash Hospital) में भर्ती कराया गया है।

हादसे में मृत लोगों की पहचान

इस हादसे में मृतक लोगों की पहचान उपेंद्र बैठा, बिजेंद्र बैठा, कांति देवी, कुव ज्योती और सुरेश के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में सूरज, आयुष और आर्यन शामिल हैं। कार सवार शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली से झारखंड के लिए इको कार से निकले थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे की जांच करने के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Tags

Next Story