Flood In UP : यूपी में बाढ़ और बारिश से बढ़ी लोगों की मुसीबतें, प्रशासन बेबस

Flood In UP : यूपी में बाढ़ और बारिश से बढ़ी लोगों की मुसीबतें, प्रशासन बेबस
X
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाके बाढ़ में डूबे हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से बाढ़ के पानी में फंसे लोगों की मुश्किलें लगातार हो रही बारिश ने कहीं ज्यादा बढ़ा दी है। इस रिपोर्ट से जानिये तमाम जिलों का हाल...

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में नदियों के उफान पर बहने से आई बाढ़ (Flood) के चलते मुश्किलों का सामना कर रहे लोगों की मुसीबतें लगातार हो रही बारिश की वजह से ज्यादा बढ़ गई हैं। प्रशासन को जहां प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं लोगों के लिए एक-एक पल गुजारना मुश्किल हो रहा है। उत्तर प्रदेश में बाढ़ (Flood In UP) और बारिश (Rain) की वजह से आ रही दिक्कतों की तमाम अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिये...

गोरखपुर में राप्ती नदी ने लिया विकराल रूप

गोरखपुर में राप्ती नदी के उफान पर होने की वजह से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। केवल निचले इलाके ही नहीं, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी बाढ़ का पानी घुस जाने से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। कई जगह लोग नावों के सहारे एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते दिखाई दिए। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंगल कौड़िया के समीप राहिन नदी की वजह से जलस्तर बढ़ गय है। हालात का अंदाजा यहां से लगाया जा सकता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊपर से भी पानी बहता दिखाई दे रहा है।

मथुरा में भी हालात बदतर

भारी बारिश की वजह से मथुरा में भी जलभराव हो गया है। यहां एक मकान के ढहने की भी खबर सामने आ रही है। लगातार बारिश के चलते कई जगह बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। कई लोग ऑफिस भी नहीं जा सके। वहीं आपातकालीन सेवाओं को सुचारू रखने में भी खासी बाधा उत्पन्न हो गई है।

Tags

Next Story