लखनऊ: आत्मदाह कोशिश मामले में पूर्व राज्यपाल के बेटे को पुलिस ने लिया हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला

लखनऊ: आत्मदाह कोशिश मामले में पूर्व राज्यपाल के बेटे को पुलिस ने लिया हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला
X
यूपी की राजधानी लखनऊ में स्थित विधानसभा के सामने आत्मदाह की कोशिश मामले में पुलिस ने पूर्व राज्यपाल के बेटे को हिरासत में लिया गया। जिसके बाद उनसे पूछताछ की जा रही है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में स्थित विधानसभा के सामने आत्मदाह की कोशिश मामले में पुलिस ने पूर्व राज्यपाल के बेटे आलोक प्रसाद को हिरासत में लिया गया। जिसके बाद उनसे पूछताछ की जा रही है। आलोक प्रसाद कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व नेता है।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व नेता आलोक प्रसाद पूर्व राज्यपाल सुखदेव प्रसाद के बेटे हैं। पुलिस के मुताबिक, आलोक प्रसाद पर आरोप है कि कल पीड़ित महिला को उकसाया था। जिसके बाद उन्होंने विधानसभा के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की थी। इस आरोप के तहत पुलिस ने आज सुबह आलोक प्रसाद को उनके आवास से हिरासत में लिया है।

क्या हैं पूरा मामला

दरअसल, महिला की शादी महराजगंज के रहने वाले अखिलेश तिवारी के साथ हुई थी। इसके बाद किसी बात को लेकर तलाक हो गया। तलाक हो जाने के बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से शादी कर ली। शादी के बाद आसिफ सऊदी अरब चला गया.

इस बीच महिला का कहना है कि आसिफ के परिजन लगातार उनके साथ मारपीट कर रहे थे। इस प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने मंगलवार को लखनऊ में स्थित विधानसभा के सामने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली।

इससे महिला के शरीर का काफी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया था। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनका इलाज चल रहा है। लेकिन यहां के डॉक्टरों का कहना है कि महिला के शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह घटना जिले के हजरतगंज थानाक्षेत्र की है।

Tags

Next Story