मुरादाबाद में नई कार बनी जान की दुश्मन, गाड़ी लॉक होने से दो बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक हैरान करने देने वाली घटना सामने आई है। जिलें में एक कार में चार बच्चे लॉक हो गए। इसके चलते दम घुटने से दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि दो को इलाज चल रहा है। यह घटना मुंधा पांडेय थाना के वीरपुर इलाके का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को पीड़ित परिवार ने एक नई कार खरीदी थी। सोमवार को उनके घर के ही चार बच्चे नई कार की खुशी का लुत्फ उठाने के लिए गाड़ी में बैठ गए। बच्चों की इस मस्ती में कार अंदर से लॉक हो गई।
दोपहर का समय था, इसलिए किसी को बच्चों की लॉक होने की भनक नहीं लग पाई। काफी देर बीत जाने के बाद परिजनों ने बच्चों को ढूंढना शूरू किया। इसी दौरान एक व्यक्ति की नजर कार पर पड़ी। जहां देखा कि चारों बच्चे अंदर बंद पड़े हैं।
Also Read-सीएम योगी हेल्पलाइन के BPO में मचा हड़कंप, स्टाफ के 88 कर्मचारियों में कोरोना वायरस की पुष्टि
मौके पर कार का गेट खोलकर सभी बच्चों को बाहर निकाला गया। तब तक सभी बच्चे बेहोश हो चुके थे। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो बच्चों का इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, घटना के तहत रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी। मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा कि सभी बच्चे के उम्र करीब 4-7 साल के बीच है। परिजनों को घटना के बारे में काफी देर बाद पता चला। इसके चलते बच्चे काफी देर कार में बंद में पड़े रह गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS