शादी समारोह में अचानक आई आधी ने छिन ली 4 लोगों की जिंदगी, खुशी की जगह घर में पसरा मातम

शादी समारोह में गाजे बाजे के साथ दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची बारात भोजन ही कर रही थी कि अचानक ऐसा तूफान आया कि टेंट हाईटेंशन तार से सट गया। अचानक चारों तरफ चिख पुकार मच गई। इसमें चार लोगों की मौत से खुशी के घर में मातम छा गया। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया। जबकि चार की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में कमलापुर थाना क्षेत्र के हनुमानपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक वैवाहिक समारोह चल रहा था। यहां बारात आई थी। सभी लोग बहुत खुश थे। वहीं बाराती शादी के पंडाल में जलपान कर रहे थे। इसबीच ही तेज आंधी से पंडाल उखड़ कर ऊपर बिजली की हाईटेंशन तार से सट गया। लोगों ने पंडाल को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उन्हें करंट का तेज झटका लगा। चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। मौके पर आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गये। जिन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया। जबकि 4 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सभी का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और अस्पताल को हरसंभव उपचार के निर्देश दिये गये हैं। वहीं इस घटना के बाद शादी के घर में मातम छा गया। हर तरफ चीख पुकार मच गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS