फ्रांस के राजदूत इमानुएल लेनेन जौनपुर की ऐतिहासिक विरासत देखकर गदगद, बोले- भारतीय इतिहास अद्भूत

भारत में फ्रांस के राजदूत इमानुएल लेनेन ने आज उत्तर प्रदेश के जौनपुर पहुंचकर ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने इमारतों के इतिहास की जानकारी ली और इन इमारतों पर उकेरी नक्काशियों को भी देखा। इस दौरान उन्होंने यहां आने का उद्देश्य बेहद सफल बताया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रांस के राजदूत इमानुएल लेनेन ने जौनपुर में बड़ी मस्जिद का दौरा करने के बाद कहा कि मैं यहां आकर बेहद प्रसन्न हूं। भारतीय इतिहास अद्भूत है। मुझे लगता है कि यहां पर एक सुंदर विरासत की रक्षा की जाती है।
Uttar Pradesh | Emmanuel Lenain, Ambassador of France to India visits Badi Masjid in Jaunpur
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 25, 2022
"Indian history is amazing...I am delighted to be here in Jaunpur. I think it's a beautiful heritage to protect," he says pic.twitter.com/oKhM3FH5Z0
बता दें कि इमानुएल लेनेन आज सुबह करीब आठ बजे प्रयागराज से जौनपुर पहुंचे हैं। यहां वे जौनपुर की ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण कर रहे हैं। जौनपुर की अटाला मस्जिद, जामा मस्जिद, लाल दरवाजा और अकबर ब्रिज देने का कार्यक्रम है। इसके बाद सड़क मार्ग से वाराणसी चले जाएंगे।
सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध
इम्मानुएल लेनेन भारत में फ्रांस के राजदूत हैं। उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। प्रोटोकॉल के मुताबिक वे पहले जौनपुर की प्रसिद्ध अटाला मस्जिद में गए। इसके बाद बड़ी मस्जिद ( जामा मस्जिद) का भ्रमण किया। ऐतिहासिक लाल दरवाजा और विश्व प्रसिद्ध शाही पुल (अकबर ब्रिज) भी देखेंगे। उनके इस दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए हैं। एसपी देहात शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फ्रांस के राजदूत को भ्रमण के दौरान पुलिस उन्हें स्कॉर्ट कर रही है। जौनपुर में ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण करने के बाद सड़क मार्ग से वाराणसी चले जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS