महोबा में तीन दरिंदों ने अगवा कर लड़की से किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

महोबा में तीन दरिंदों ने अगवा कर लड़की से किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार
X
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक लड़की दुर्गा पूजा का पंडाल देखकर अपने घर लौट रही थी। इस दौरान तीन दरिंदों ने उसके साथ गैंगरेप कर दिया।

उत्तर प्रदेश में आए दिन हर रोज रेप, गैंगरेप और हत्या की घटना देखने को मिलती है। इस बीच महोबा जिले में तीन दरिंदों ने एक लड़की के साथ गैंगरेप कर दिया। परिजनों ने घटना के अगले दिन ही पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने इस मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि गैंगरेप की यह घटना 21 अक्टूबर की रात को हुई है। लड़की रात को अपने ही मुहल्ले में बने दुर्गा पूजा का पंडाल देखकर अपने घर लौट रही थी।

इस दौरान गांव के ही अशोक और उसके दो साथी ने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद लड़की को किसी सुनसान जगह ले गया। जहां तीनों लड़कों ने बारी-बारी से लड़की के साथ रेप कर दिया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह से अपने घर पहुंची।

जहां पीड़िता ने परिजन को घटना की जानकारी दी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत कराई थी। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उधर, महिला अपराध के खिलाफ और महिलाओं को अपनी शिकायत खुलकर रखने के लिए योगी सरकार के द्वारा मिशन शक्ति अभियान का शुरुआत किया गया। इसके तहत शुक्रवार को प्रदेश के सभी थानों में महिला हेल्पलाइन डेस्क का उद्घाटन किया गया।

Tags

Next Story