शादी की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार, दुल्हे को देखकर किया यह फैसला

गाजीपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां दुल्हन ने निकाह तो कबूल कर लिया, लेकिन जब ससुराल रवानगी का समय आया तो दुल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। यही नहीं, दुल्हन ने साफ कहा कि वो इस निकाह को नहीं मानेगी। विवाद थाने पहुंचा, जहां दोनो पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई। दुल्हन जहां ससुराल न जाने की जिद्द पर अड़ गई, वहीं दुल्हे पक्ष के लोग बिना दुल्हन जाने को तैयार नहीं हुए। कई घंटे चले हंगामे के बाद बारात को आखिरकार बिना दुल्हन ही लौटना पड़ा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कासिमाबाद कोतावली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम बारात आई थी। मौलाना ने पूरे रीति रिवाज के साथ निकाह पढ़वाया। सब कुछ ठीक चल रहा था। हर कोई जश्न में डूबा था। सोमवार सुबह जब बारात रवानगी का वक्त आया तो दुल्हन पक्ष की महिलाएं दुल्हे को कुछ वैवाहिक रस्मों के लिए घर के भीतर लेकर आईं। इस दौरान उनकी नजर दूल्हे के दाहिने हाथ और पैर पर पड़ी।
आरोप के मुताबिक दुल्हा पोलियोग्रस्त था, जिस कारण उसके ये दोनों अंग निष्क्रिय थे। यह पता चलते ही वहां पर बवाल मच गया। दुल्हन पक्ष ने दुल्हे वालों पर अंधेरे में रखने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया तो वहीं दुल्हे पक्ष के लोग यह कहकर हंगामा करने लगे कि उन्होंने पहले ही सब बता दिया था। जब दुल्हन ने भी दुल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया तो मामला थाने पहुंचा।
पुलिस थाने में भी दोनों पक्षों के बीच खूब हंगामा हुआ। दुल्हन ने स्पष्ट कह दिया कि झूठ बोलकर किया गया निकाह नहीं मानती। कई घंटे चली तरकरार के बाद बारात को बिना दुल्हन ही लौटना पड़ा। पुलिस के मुताबिक मामला तलाक का नहीं है, लेकिन लड़की ससुराल जाने को तैयार नहीं हुई। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS