गाजियाबाद में लड़की की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या, ठुकरा दिया था शादी का प्रस्ताव

गाजियाबाद में लड़की की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या, ठुकरा दिया था शादी का प्रस्ताव
X
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके के निवासी शेर खान के रूप में हुई है। आरोपी शेर खान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक लड़की ने लड़के के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। जिसके बाद गुस्साए लड़के ने 19 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस ने हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।गाजियाबाद पुलिस के मइस मामले की जानकारी सोमवार को दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके के निवासी शेर खान के रूप में हुई है। आरोपी शेर खान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने बताया कि 17 जून को लड़की अपने परिजन के साथ तुलसी निकेतन कॉलोनी के बाजार से लौट रही थी।

वापस जाते समय लड़की और उसकी मां कुछ खाने के लिए रुक गईं थी। जब लड़की के पिता वापस चले गए। तब शेर खान वहां पहुंचा और लड़की की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने इस मामले के संबंध में कहा कि तत्काल लड़की को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को पंचशील कॉलोनी से किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को इलाके की पंचायत कॉलोनी से गिरफ्तार किया था। उसे शरण देने के लिए उसके भाई इमरान और बहनोई रिजवान को भी गिरफ्तार किया गया है।

Tags

Next Story