Golden Clothes For Ram lalla : राम लला के लिए सोने से बनाए जा रहे वस्त्र, इस शहर के लोगों में सबसे ज्यादा उत्साह

Golden Clothes For Ram lalla: अयोध्या के राम मंदिर के अभिषेक समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। राम मंदिर की प्रतिमा 15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी, वहीं 22 दिसंबर तक राम लला के लिए सोने के वस्त्र भी तैयार हो जाएंगे। समारोह में शामिल होने के लिए देशभर से संतों और राजनेताओं समेत 6000 से अधिक मेहमानों को निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने बताया कि अयोध्या राम मंदिर का अभिषेक समारोह 22 जनवरी 2024 को है। इस भव्य उद्धाटन से पहले यूपी के प्रमुख मंदिरों में अखंड रामायण और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। यह कार्यक्रम 14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि भगवान राम लला के लिए वस्त्र तैयार करने का भी अभियान शुरू हो चुका है। भगवान राम लला के लिए यह वस्त्र अलग-अलग स्थानों पर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुणे में कई लोग दो-दो धागे बुनकर स्वर्ण के धागे से वस्त्र तैयार कर रहे हैं। जो भी वस्त्र अच्छा लगेगा, वही भगवान राम लला को पहनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर तक वस्त्र तैयार हो जाएगा, उसके बाद भेष बनाकर भगवान राम लला को पहनाया जाएगा।
इन लोगों को अयोध्या न आने का आह्वान
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सभी मंत्रियों और राज्यपालों सहित प्रोटोकॉल के अंतर्गत आने वाले गणमान्य लोगों को 22 जनवरी को अभिषेक के दिन अयोध्या आने से परहेज करने का आह्वान किया है। ट्रस्ट के एक अधिकारी ने बताया कि राम मंदिर अभिषेक समारोह के दौरान प्रोटोकॉल के तहत गणमान्यजन को विशेष सुविधाएं देने में असमर्थ रहेंगे क्योंकि अभिषेक समारोह को भव्य बनाने में व्यस्त रहेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इस भव्य अभिषेक समारोह में शामिल होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS