स्वतंत्र देव सिंह बोले- AK-47 लेकर चलने वाले गुंडे-बदमाशों पर सीएम योगी का चलता है बुलडोजर, पीएम मोदी के लिए कही ये बात

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को गोंडा में सरदार पटेल सेवा संस्थान के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि एके-47 लेकर चलने वाले गुंडे-बदमाशों पर सीएम योगी का बुलडोजर चलता है। इस बुलडोजर को कोई नहीं रोक सकता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर का कोई सदस्य सरकारी वाहन में नहीं बैठता है।
इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नम्बर एक के झूठे हैं जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। अटल जी के शासन में हाईवे, नेशनल हाईवे और किसान क्रेडिट कार्ड समेत कई कार्य हुए। पर कांग्रेसियों ने साइनिंग इंडिया का नारा देकर अटल जी के खिलाफ ऐसा माहौल बनाया कि वे बिस्तर पर सोये और उठ नहीं पाए।
किसान आंदोलन माओवादियों और नक्सलवादियों के हाथ में चला गया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्वतंत्र देव सिंह ने यह भी कहा कि किसानों का आंदोलन माओवादियों और नक्सलवादियों के हाथ में चला गया है। किसानों को जो भी समस्या है, उसके लिए चर्चा करनी चाहिए। किसान आंदोलन के मंच से जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और आतंकवादियों को रिहा किया जाए। जैसे मांग शुरू हो गई। यह सब किसानों के आंदोलन नहीं हैं।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र के परिवार का सदस्य सरकारी वाहन में नही बैठते हैं। वे सिर्फ देश के लिए जीते हैं और देश लिए मरते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि गोंडा जाते वक्त स्वतंत्र देव सिंह बहराइच में कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत के लिए रोकने से नाराज हो गए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS