सात फेरे लेने के बाद दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, पति के साथ नहीं पहुंच पाई ससुराल

सात फेरे लेने के बाद दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, पति के साथ नहीं पहुंच पाई ससुराल
X
यूपी के गोंडा जिने के आदमपुर गांव में फेरे लेने के बाद भी एक दुल्हन अपनी ससुराल नहीं जा सकी। पूरे रीति—रिवाजों के साथ सभी शादी की सभी रस्में निभाई गई। बारात की विदाई होने वाली थी, लेकिन दूल्हे को अचानक उल्टी लगनी शुरू हो गई। जिससे उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया जा रहा था।

यूपी(UP) के गोंडा(Gonda) जिने के आदमपुर गांव में फेरे लेने के बाद भी एक दुल्हन(Bride) अपनी ससुराल नहीं जा सकी। पूरे रीति—रिवाजों के साथ सभी शादी(Marriage) की सभी रस्में निभाई गई। बारात की विदाई होने वाली थी, लेकिन दूल्हे(Groom) को अचानक उल्टी लगनी शुरू हो गई। जिससे उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया जा रहा था। बताया गया है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दमतोड़ दिया। दूल्हे की मौत के दुल्हन और उसके घर में कोहराम मच गया।

यह पूरा मामला 5 जून को आई बारात को खाली वापस जाना पड़ा। दरअसल, सोनिया भारती की बेटी जमुना भारती की शादी बभनान गांच निवासी प्रदीप भारती तय हुआ था। तय डेट के मुताबिक, बारात पहुंच दुल्हन को लेकर पहुंच गई। गाजे-बाजे के साथ हर रस्में निभाई जा रही थी। सात फेरे होने के बाद विदाई का कार्यक्रम होने जा रही थी। 6 जून की सुबह दूल्हे प्रदीप की हालत बिगड़ने लगी और उसे लगातार खून की उल्टियां होने लगी। बताया गया है कि इस संबंध में दुल्हन ने दूल्हे के परिवार वालों से बातचीत की।

दूल्हा पक्ष के लोगों ने उसे गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने की जानकारी दी थी। जो अचानक उभरकर सामने आ गई। खून की उल्लटियां होने पर दूल्हे के पिता उसे अस्पताल लेकर गए। लेकिन रास्ते में ही दूल्हे की मौत हो गई। सूचना आते ही पंडाल में रोना पीटना शुरू हो गया। वहीं, बाराती धीरे-धीरे मौके से खिसक लिए। मृतक के शव का अंतिम सस्कार कर दिया है।


Tags

Next Story