UP: गुरमीत राम रहीम पैरोल मिलने के बाद बरनावा आश्रम पहुंचा, हनीप्रीत साथ में, अनुयायियों को दिया यह संदेश

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 40 दिन की पैरोल मिलने पर शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के बरनावा स्थित आश्रम में पहुंचे। डेरा प्रमुख के परिवार के सदस्य और हनीप्रीत भी साथ पहुंचे हैं। दो साध्वियों के साथ रेप और दो हत्याओं का दोषी राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे हैं। आज आश्रम पहुंचने के बाद गुरमीत राम रहीम ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपने अनुयायियों को संदेश दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म और हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। उसे 17 जून को भी 30 दिन की पैरोल मिली थी। तब भी वो बरनावा आश्रम आया था। पैरोल खत्म होने के बाद उसे 18 जुलाई को सुनारिया जेल ले जाया गया था।
गुरमीत राम रहीम ने फिर से 40 दिन के लिए पैरोल मांगी। बागपत प्रशासन और पुलिस ने बरनावा आश्रम के रहने पर डेरा प्रमुख की आपत्ति नहीं जताई थी। प्रशासन को इस संबंध में रिपोर्ट भेजी। इस रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को उसकी 40 दिन की पैरोल मंजूर हो गई।
आज सुबह गुरमीत राम रहीम जब बरनावा आश्रम पहुंचा तो अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरे आश्रम को सजाया गया है। गुरमीत राम रहीम ने बरनाला आश्रम आते ही सोशल मीडिया पर अपने अनुयायियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप नियमों का पालन कीजिए और ऐसा कोई कार्य नहीं करें, जिससे भगदड़ न हो।
पुलिस फोर्स तैनात
गुरमीत राम रहीम के बरनावा आश्रम आते ही यहां पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के संस्थापक शाह मस्ताना महाराज का छह नवंबर को जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान आश्रम में बड़ा कार्यक्रम होगा। इसमें भारी भीड़ उमड़ने की आशंका है, जिसे लेकर पुलिस अभी से मुस्तैद है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS