हापुड़ रेप कांड के आरोपी पर इनाम की घोषण, गिरफ्तार के लिए चारों तरफ लगाए गए पोस्टर

हापुड़ रेप कांड के आरोपी पर इनाम की घोषण, गिरफ्तार के लिए चारों तरफ लगाए गए पोस्टर
X
हापुड़ रेप कांड के आरोपी अभी भी पुलिस के शिकंजे से फरार है। इसके चलते पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए इनाम की घोषणा की। इसके लिए पुलिस हर इलाके में आरोपियों के पोस्टर चिपकाए हैं। साथ ही पुलिस की मुस्तैदी को भी पहले की तुलना में सख्त कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में 6 साल की बच्ची से रेप करने वाला आरोपी अब तक पुलिस की चंगुल से फरार चल रहा है। इस घटना को हुए एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में अब तक नाकाम दिखाई दे रही है।

हालांकि पुलिस अपने नाकामी को देखते हुए अब आरोपी पर इनाम की घोषणा कर दी। फिलहाल आरोपी दलपत सिंह पर 50,000 का इनाम की घोषणा की है। वहीं, हर इलाके में पोस्टर चिपकाए गए हैं। पुलिस ने पोस्टर जारी करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति आरोपी दलपत सिंह के बारे में जानकारी देता है, उसे 50,000 का इनाम दिया जाएगा।



वारदात के बाद से आरोपी चल रहा फरार

जानाकारी के लिए आपको बता दें कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुंरत घटनास्थल पर पहुंची थी। जहां आरोपी को पकड़ने के लिए गांंव की काफी छानबीन की, लेकिन आरोपी जंगल की रास्ते भाग निकलने में कामयाब रहा।

इसके चलते पुलिस टीम अमरोहा जिले के महमूदपुर गांव के जंगलों में लगातार छानबीन का अभियान चला रही थी। बावजूद अब तक पुलिस के हाथों से आरोपी फरार चल रहा है। जिसे देखते हुए पुलिस ने आरोपी पर इनाम की घोषणा की।

बेहोशी के हालत में जंगल में पड़ी मिली मासूम

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार की देर शाम कुछ बदमाशों ने एक 6 साल की बच्ची को अगवा कर लिया था। जब काफी देर तक बच्ची घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जहां छानबीन के बाद बच्ची बेहोशी की हालत में जंगल में पड़ी मिली।

मासूम के हालात को देखते हुए उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टर ने रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप होने की पुष्टि की।

Tags

Next Story