यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे की वजह से 8 गाड़ियां टकराई, दो की मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज कोहरे की वजह से 8 गाड़ियां टकरा गई। जानकारी मिल रही है कि इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। बता दें कि इस घटना के दौरान गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।
कोहरे की वजह से हुई दुर्घटना
जानकारी मिल रही है कि आज सुबह घने कोहरे की वजह से ये दुर्घटना हुई। बता दें कि दिल्ली में इन दिनों प्रदूषण की समस्या अपने चरम पर पहुंच गई है। ऐसे में दिल्ली से सटे शहरों पर भी काफी असर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह में प्रदूषण की वजह से ही घने कोहरे दिखाई पड़ते हैं। कई इलाकों में तो दिनभर घने कोहरे का साया दिल्ली पर मंडराता हुआ दिखाई पड़ता है। ऐसे में दुर्घटनाओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
हाथरस के एसपी ने दी जानकारी
इस घटना की जानकारी देते हुए हाथरस के एसपी ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 7.15 बजे की है। इस दौरान घने कोहरे की वजह से 7-8 गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां अभी भी उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि इस दुर्घटना के दौरान गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। गाड़ियों की स्थिति से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुर्घटना कितनी भीषण थी।
Hathras: 2 people died & several injured as 8 vehicles collided with each other today morning at Yamuna Expressway due to fog.
— ANI UP (@ANINewsUP) November 9, 2020
"7-8 vehicles collided around 7.15 am today. 2 people died on the spot while injured are being treated at a hospital," says Hathras SP Vinit Jaiswal pic.twitter.com/S0uQKNQh0g
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS