हाथरस कांड: कोर्ट ने PFI के चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा, दंगा फैलाने के आरोप में किया गया था गिरफ्तार

हाथरस कांड: यह मामला अब इंसाफ का सिर्फ नहीं रह गया है। इसमें पक्ष-विपक्ष का पलटवार, दंगा फैलाने की साजिश, दंगा फैलाने की साजिश को लेकर ईडी के द्वारा फंडिंग का खुलासा और अब इस साजिश के आरोप में चार आरोपियों का गिरफ्तार, जो PFI से जुड़ा है।
योगी सरकार ने कहा था कि इस मामले के जरिए दंगा फैलाने का साजिश किया जा रहा है। जिसमें हाथरस आ रहे PFI के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। स्थानीय कोर्ट ने चारों गिरफ्तार आरोपियों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दंगा फैलाने के तहत ईडी ने 100 करोड़ रुपये की फंडिंग का खुलासा किया। इसमें से 50 करोड़ मॉरिशस से मिली थी। फिलहाल ईडी के द्वारा पूरे 100 करोड़ के डिटेल्स की छानबीन कर रही है।जानकारी के लिए आपको बता दें कि मंगलवार रात को पुलिस ने मथुरा से चार लोगों को गिरफ्तार किया था।
ये सभी लोग चरमपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PFI के सदस्य बताए जा रहे हैं।
PFI चारों गिरफ्तार आरोपी के कई कनेक्शन
PFI का नाम CAA के विरोध में दिल्ली में हुए दंगों में भी आया था। ये चारों लोग दिल्ली से हाथरस जा रहे थे। पुलिस को इन चारों के पास से 6 स्मार्टफोन, एक लैपटॉप, 'जस्टिस फॉर हाथरस विक्टिम' और Am I not India's daughter, made with Carrd लिखे हुए पम्पलेट मिले थे।
वेबसाइट justice for hathras से भी चारों आरोपियों का कनेक्शन है, जिसमें दंगे फैलाने और फिर बचकर भागने के टिप्स बताया गया है। कुछ लोग carrd.co वेबसाइट के जरिए फंड जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS