हाथरस कांड: घटना वाले दिन का वीडियो आया सामने, घटनास्थल पर मिले सामान से कई लोगों के मौजूद होने की आशंका

हाथरस कांड: इस मामले की जांच के लिए एसआईटी के साथ सीबीआई को सौंपा गया है। जैसे-जैसे इस मामले का दिन बढ़ता जा रहा है, हर रोज अलग-अलग खुलासे सामने आ रहे हैं। आज इस मामले का एक वीडियो सामने आया है, जो घटना वाले दिन का बताया जा रहा है।
यूपी पुलिस ने दावा किया है कि ये वीडियो घटना के ठीक बाद का है। पीड़िता के साथ गैंगरेप की घटना 14 सितंबर को हुई थी। जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की छानबीन के दौरान ही इस वीडियो को शूट किया गया था
इस वीडियो में पीड़िता की मां घटनास्थल से कुछ ही दूर पर खड़ी थी। शायद पीड़िता के साथ हुई घटना की आवाज उस तक पहुंच सकती थी।
सीबीआई को सौंपा जाएगा वीडियो
पुलिस के मुताबिक, वीडियो में दिख रहा है कि घटनास्थल पर 4 हसियां मिली हैं। इसके अलावा चप्पल और अन्य सामान भी देखा गया है। इन सबूतों के जरिए यह साबित हो रहा है कि घटना के दौरान वहां पर चार लोगों मौजूद थे। हालांकि अभी अधिकारिक तौर कुछ कहा नहीं जा सकता है।
फिलहाल इस वीडियो को सीबीआई को सौंप दिया जाएगा। उम्मीद है कि इस वीडियो के जरिए सीबीआई को कई सबूत मिल सकते हैं। जिससे इस घटना का खुलासा हो पाएगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह घटना 14 सितंबर को पीड़िता के घर से कुछ दूरी के एक खेत में हुई थी।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता की मां घटनास्थल से कुछ ही दूर पर खड़ी थी। शायद पीड़िता के साथ हुई घटना की आवाज उस तक पहुंच सकती थी। घटना के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 15 दिन बाद 29 सितंबर को उसकी मौत हो गई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS