निर्भया केस की वकील सीमा कुशवाहा ने एडीएम को कहा तुम जैसे लोगों के कारण हो रहे हैं रेप

निर्भया कांड के बाद हाथरस गैंगरेप और बलरामपुर कांड की घटना सामने आई है, जो पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले को लेकर विपक्षी पार्टियों से लेकर जनता, सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लिए सड़कों पर उतर आए हैं।
वहीं, हाथरस पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए एक बार फिर सीमा कुशवाहा परिजनों की मदद के लिए आगे आई है। परिजनों से मुलाकात करने गई सीमा कुशवाहा को गांव के बाहर पुलिस बैरिकेटिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान सीमा कुशवाहा की एडीएम से तीखी विवाद शुरू हो गई।
पुलिस पेट्रोल डालकर जलाया पीड़िता का शव- सीमा कुशवाहा
इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीमा कुशवाहा ने एडीएम से कह कि तुम जैसे लोगों के कारण रेप होते हैं। साथ ही हाथरस की बेटी को पुलिस ने पेट्रोल डालकर जलाया है। इसके पहले सोशल मीडिया पर डीएम का एक वीडियो वायरल हुआ था।
जिसमें डीएम प्रवीन लक्षकार ने कहा कि अपनी विश्वसनीयता बनाए रखिए। मीडिया आज यहां है, कल नहीं रहेगी। सब चले जाएंगे। आप सरकार की बात मान लो। आप बार-बार बयान बदलकर ठीक नहीं कर रहे हैं। आपकी क्या इच्छा है। क्या पता कल हम ही बदल जाएंगे।
सपा का प्रदर्शन तो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मांग
उधर, हाथरस गैंगरेप के विरोध राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी लगा रहे हैं। वहीं, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने यूपी सरकार से मांग की है।
उन्होंने कहा कि यूपी सरकार महिलाओं को शस्त्र लाइसेंस देने की घोषणा करें। इसके लिए महिलाओं द्वारा आवेदन करने पर 10 दिन के अंदर कार्य हो जाएं। तभी जाकर भाजपा सरकार में बेटी बचेंगी नहीं सिर्फ बेटी जलेगी। अब बेटियां अपनी सुरक्षा स्वयं करेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS