रालोद नेता पर लाठीचार्ज से जाट समुदाय में फूटा गुस्सा, विरोध में निकाली महारैली का सपा, कांग्रेस ने किया समर्थन

उत्तर प्रदेश के हाथरस में पुलिस ने राष्ट्रीय लोकदल यानी रालोद नेता जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज कर दिया था। इसके बाद से जाट समुदाय में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं, इस लाठीचार्ज के विरोध में रालोद कार्यकर्ता ने महारैली निकाली है।
इस महारैली का आयोजन मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में किया गया है। जिसमें रालोद नेता जयंत चौथरी के सहयोग में जाट समुदाय के बड़े नेता भी इस रैली में शामिल हुए हैं। वहीं, इस महारैली को भारतीय किसान यूनियन, सपा और कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है।
हालांकि, जिला प्रशासन ने इस महारैली के आयोजन की अनुमति नहीं दी है। बावजूद इस महारैली को निकाला गया है। इस महारैली और जाट समुदाय में फूटा गुस्सा को देखते हुए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। साथ ही इस भीड़ को संभालने के लिए कई जिलों की पुलिस को बुलाया गया है।
इस महारैली के अलावा पुलिस पर कार्रवाई करने को लेकर आज महापंचायत की भी बैठक बुलाई गई है।
हाथरस के दौरान हुई थी लाठीचार्ज
गौरतलब है कि हाल ही में रालोद नेता जयंत चौधरी और उनके कार्यकर्ता हाथरस पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने गए हुए थे। उस दौरान हाथरस में धारा-144 लागू किया गया था। जिस पर पुलिस ने आरोप लगाया है कि रालोद नेता जयंत चौधरी और उनके कार्यकर्ता धारा 144 का उल्लंघन किया है।
इस उल्लघंन के तहत जिला पुलिस ने जयंत चौधरी और रालोद कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS