Agra में गिरा मकान, मलबे में कई लोगों के दबे, राहत एवं बचाव कार्य जारी

Agra Building Collapse: उत्तर प्रदेश (UP) के आगरा (Agra) में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। सोमवार की सुबह यहां एक मकान गिरने से इलाके में कोहराम मच गया। जिस समय मकान गिरा, उस वक्त वहां घर में कई लोग भी मौजूद थे। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को तत्काल सूचना दी, जिसके बाद मौके पर आगरा पुलिस (Agra Police) की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। मकान के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना आगरा के शाहगंज थाना (Shahganj Police Station) क्षेत्र के शिवनगर की है। इलाके की राधे वाली गली में आज सुबह अचानक एक मकान (House) भरभराकर नीचे गिर गया। मकान के गिरते ही तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और चारों तरफ धूल का गुबार छा गया। इसके बाद आसपास के इलाके में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय मकान में परिवार के कई लोग अंदर थे, जिनके इस मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने शाहगंज थाने में इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर स्थानीय पुलिस की टीम पहुंच गई है।
Also Read: Agra Road Accident: यूपी में बड़ा हादसा, ऑटो पर सवार 6 लोगों की मौत, 3 घायल
मलबे से निकालने की कोशिश जारी
पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ राहत एंव बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। मलबा (Debris) काफी ज्यादा है, जिससे बचाव कार्य में परेशानी आ रही है। आसपास के लोग भी प्रशासन की मदद कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के लोग मलबे में फंसे लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS