नशे में धुत पति ने अपनी ही पत्नी को मारी गोली, फिर खुद कर लिया सुसाइड

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नेवी से रिटायर्ड एक पति ने नशे की धुत मेें अपनी ही पत्नी को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पति की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र की है। इस घटना को देख मौके पर मृतक के बेटे ने पुलिस को फोन कर इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची।
जहां देखा कि नेवी से रिटायर्ड अनरूप सिंह की मौत हो चुकी है। वहीं, अनरूप सिंह की पत्नी गंभीर अवस्था में पड़ी हुई थी। मृतक के पत्नी को तुरंत ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नेवी से रिटायर्ड अनरूप सिंह अपनी पत्नी मधु सिंह और एक बच्चे के साथ लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में रहते थे। बीते रात अनरूप सिंह शराब के नशे में धुत होकर अपने घर आया था। इसके बाद उसने पत्नी से दवाई मांगी।
पत्नी ने दवा देने से मना कर दिया। इस मनाही के चलते अनरूप सिंह अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना को देख उनके बेटे ने पुलिस को फोन कर इस मामले की जानकारी दी।
पश्चिम डीसीपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के मुताबिक, बेटे ने फोन कर कहा कि पुलिस अंकल जल्दी आओ, पापा ने मम्मी को मार दिया है। साथ ही खुद भी गोली मार ली।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS