IMD Rain Alert: दिल्ली में होगी बारिश, यूपी के साथ हरियाणा और पंजाब में भी लौटेगी कंपकंपाती सर्दी! जानिये तमाम राज्यों की अपडेट्स

देश की राजधानी दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में आसमान साफ होने की वजह से लोगों को कंपकंपाती सर्दी से राहत मिलने लगी थी, लेकिन अब मौसम फिर से बदलने लगा है। दिल्ली समेत हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब राज्यों में बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे जाती सर्दी दोबारा से लौटती महसूस होगी। आईएमडी ने इसे लेकर विस्तृत रिपोर्ट दी है। इसमें बारिश के साथ कई जगह बर्फबारी करने का भी अंदेशा जताया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मंगलवार शाम से पश्चिमी हिमालय के पास नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। इसकी वजह से तेज हवाएं चल रही हैं। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के ऊपर भी बना है। इसके चलते बारिश की संभावना जताई गई है।
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में अगले तीन दिन में बारिश होने की संभावना है। यूपी में कल से अगले तीन दिन तक बारिश हो सकती है। हरियाणा और पंजाब की बात करें तो अगले पांच दिन तक बारिश होगी। इसके अलावा राजस्थान में भी आसमान साफ नहीं रहेगा और बारिश हो सकती है। बिहार, ओड़िशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी 24 से 26 फरवरी के बीच बारिश की संभावना है।
आईएमडी के मुताबिक जम्मू कश्मीर में ताजा बर्फबारी होने से तापमान में कमी आई है। हिमाचल और उत्तराखंड में अगले तीन दिन में भारी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में भी 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS