वारदात: बांदा में हत्या की सनसनीखेज वारदात, प्रेमी जोड़े को जिंदा जलाया

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक प्रेमी जोड़े को परिवार ने जिंदा जला दिया। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की प्रेमी जोड़े पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। उसके बाद जिंदा जला दिया।
लड़की के परिजनों ने जिंदा जलाया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के करछा गांव में लड़की के घरवालों ने प्रेमी जोड़े को जिंदा जलाया है। जानकारी के लिए बता दें कि लड़की ने अपने प्रेमी को अपने घर बुलाया था। जिसके बारे में परिजनों को जानकारी मिल गई। इसके बाद परिवार वालों ने दोनों को एक बंद कमरे में मारपीट की और इसके बाद दोनों को ही जिंदा जला दिया।
रास्ते में ही दोनों ने तोड़ा दम
जानकारी के लिए बता दें कि दोनों की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और अब तक इस मामले में बांदा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है।
लड़के के पिता ने बताया कि लड़के को धोखे से बुलाकर ऐसा किया गया। यह पूरा मामला मामला मटौंध थाना क्षेत्र के करछा गांव का है। जैसे ही इस वारदात की जानकारी पुलिस को मिली। तो उसने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन दोनों इतनी बुरी तरह जल गए थे कि उन्हें अस्पताल ले जाते वक्त ही दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
दो लोग गिरफ्तार
जैसे ही दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचा गया। तो डॉक्टरों की टीम ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस इस मामले में सभी दोषियों सभी लोगों से फिलहाल पुलिस इस मामले में सभी से पूछताछ कर रही है। अभी तक 2 लोग गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ जांच जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS