रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में पीएम मोदी को निमंत्रण, 2024 में होगा आयोजन

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में पीएम मोदी को निमंत्रण, 2024 में होगा आयोजन
X
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए एक हफ्ते का समारोह आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत के प्रधानमंत्री को भी न्योता देकर आमंत्रित किया जायेगा। फिलहाल इसका कोई निश्चित समय नहीं बताया गया है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला...

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रभु श्री राम को गर्भ गृह (Ram Garbhagriha) में स्थापित कर उसमें प्राण प्रतिष्ठा में एक हफ्ते का समारोह आयोजन किया जा रहा है। इसमें बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को भी आमंत्रित किया जायेगा। इसकी जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दी गई है। 2024 में मकर संक्रांति के दिन से या एक दिन बाद से इसका आयोजन होगा। अब सबका ध्यान प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया पर पड़ी है कि क्या प्रधानमंत्री इस निमंत्रण पर जाते हैं या नहीं। क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम का काफी बिजी कार्यक्रम बताया जा रहा है। इसलिए इसकी जानकारी मिलते ही लोगों का ध्यान पीएम के प्रतिक्रिया की ओर लगा हुआ है। ट्रस्ट के सचिव ने बताया कि दिसंबर 2023 और 26 जनवरी 2024 के बीच इसके आयोजन की जानकारी पीएम को दी जाएगी।

ट्रस्ट के सचिव ने दी जानकारी

मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य में गुरुवार से मंदिर के फर्श का काम चालू होने की उम्मीद है। इसमें राजस्थानी सफेद मकराना मार्बल का प्रयोग किया जाएगा। चंपत राय ने यह भी कहा कि इस वर्ष के लास्ट तक राम मंदिर भूतल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा जिसके लिए ट्रस्ट लगातार कार्यरत है। इसको लेकर समय-समय पर ट्रस्ट द्वारा निर्माण कार्य की तस्वीरे भी साझा की जा रही है, जिसकी पूरे देश में चर्चा हो रही है। साथ ही ट्रस्ट द्वारा बताया गया की प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के साथ साथ सारे काम चलते रहेंगे। मंदिर के पहले तल्ले के निर्माण के बाद दूसरे और तीसरे तल्ले का निर्माण किया जाएगा, जिसमें लिफ्ट का प्रयोग किया जाएगा और इसके लिए टैक्स देना होगा। वहीं रामलला के गर्भगृह (sanctum sanctorum) में जाने के लिए कुल 34 सीढ़ियां बनी होंगी।

Also Read : फसल नष्ट होने पर किसान ने लगाई फांसी, परिवार वालों का रो - रो कर बुरा हाल

Tags

Next Story