UP Weather Today: झांसी में अधिकतम पारा 45.5 डिग्री पहुंचा, पश्चिमी विक्षोभ के चलते 29 अप्रैल से होगी बारिश

Lucknow Weather Today: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में लोगों को फिर से भीषण गर्मी (scorching heat) का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान झांसी (Jhansi) का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने हीट वेव (Heat Wave) का अलर्ट (Alert) भी जारी किया है। हालांकि उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 29 अप्रैल और एक मई को हल्की बारिश (Rain) होने की संभावना भी जताई गई है, लेकिन ज्यादातर स्थानों पर लोगों को भीषण गर्मी का ही सामना करना होगा।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। एक चक्रवाती परिसंचरण बिहार और आस-पड़ोस पर भी बना है। इससे उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। 29 अप्रैल को जहां पश्चिम उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं एक मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। प्रदेश के शेष सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
यूपी के पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो सबसे ज्यादा अधिकतम पारा झांसी का दर्ज हुआ है। झांसी में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इसी प्रकार प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस फुर्सतगंज का दर्ज हुआ है।
मौसम विभाग की मानें तो मुरादाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, हमीरपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, सौनभद्र, कानपुर, कानपुर देहात, फतेहपुर, बांदा, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, चित्रकूट, संतरविदास नगर, चंदौली, वाराणसी के आसपास के जिलों के लिए भी अलर्ट जारी है। इसके अलावा राजधानी की बात करें तो अभी 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। पिछले 24 घंटे में राजधानी का अधिकतम पारा 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 29 अप्रैल को लखनऊ में भी बारिश होने की संभावना जताई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS