एक बार फिर से यूपी पुलिस के गिरफ्त में पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया, आपत्तिजनक ट्वीट का आरोप

अक्सर विवादों में घिरे पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। यूपी पुलिस ने एक बार फिर से पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया को गिरफ्तार कर लिया है। साउथ दिल्ली में स्थित उसके घर से पत्रकार प्रशांत को गिरफ्तार किया है।
इसके बाद उन्हें वसंत विहार पुलिस स्टेशन लाया गया है। सूत्रों के मुताबिक दरोगा ने पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर केस दर्ज कराया गया था।
ट्विटर के जरिए की थी विवादित पोस्ट
जिसके चलते उन्हें यूपी पुलिस के जरिए गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक आपत्तिजनक ट्वीट पोस्ट की थी। इस ट्वीट में उऩ्होंने लिखा था कि राम मंदिर में शूद्रों, एससी और एसटी का प्रवेश निषेध रहेगा और सभी लोग एक साथ आवाज उठाएंगे।
इस विवादित ट्वीट के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली के दरोगा दिनेश कुमार शुक्ला ने पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया पर केस दर्ज कराया। इस पर दरोगा दिनेश कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रशांत कन्नौजिया का आपत्तिजनक पोस्ट से विभिन्न समुदाय में लोगों के मन में असंतोष फैल रहा है।
उनके इस पोस्ट से सामाजिक सद्भाव और धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंच सकता है। इसके बाद हजरतगंज कोतवाली में 153A, 153B, 420, 465, 469, 500, 505 IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट की शर्त के बावजूद पत्रकार ने फिर किया विवादित पोस्ट
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले साल जून में पत्रकार ने योगी सरकार के खिलाफ विवादित टिप्पणी पोस्ट की थी। इस पोस्ट के बाद हजरतगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक की तहरीर पर यूपी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था।
यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चला था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अपने सुनवाई में कहा था कि उऩ्हें जमानत इस शर्त पर दिया जा रहा है कि वे आज के बाद से फिर कभी इस तरह से पोस्ट नहीं करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS