दिल्ली के बाद अब नोएडा में हुआ कंझावला जैसा कांड, पहचान छिपाने के लिए कार से कुचला सिर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Crime) के बाद अब उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Crime) के नोएडा से कंझावला जैसी घटना सामने आई है। यहां ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर एक अज्ञात महिला का शव मिला है। पहचान छिपाने के लिए सिर को कार के टायर से कुचल दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के बाद शव को फेंके जाने की आशंका जताई गई है।
घटना (Dadri Road Accident) कोट दादरी थाना क्षेत्र की है। फिलहाल दादरी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का यह भी कहना है कि यह कोई हादसा भी हो सकता है। लड़की गाड़ी के सामने आ गई हो और हादसे का शिकार हो गई हो। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पुलिस (Uttar Pradesh Police) को सुबह पीसीआर पर फोन आया था।
जिसमे कहा गया की ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर एक लड़की की लाश पड़ी है। इसके बाद दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया है कि घटना स्थल पर लड़की के पास कोई वाहन नहीं खड़ा था।
लड़की की उम्र करीब 34 साल बताई जा रही है। पुलिस ने बताया है कि मृतक लड़की की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। क्योकि अभी तक लड़की का कोई भी परिजन पुलिस के सामने नहीं आया है। वही उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। फिलहाल हमने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। हम जल्द से जल्द लड़की की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS