कानपुर एनकाउंटर: प्रियंका गांधी बोलीं- यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अपराधी बेखौफ

कानपुर एनकाउंटर: प्रियंका गांधी बोलीं- यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अपराधी बेखौफ
X
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में बीती रात पुलिस टीम पर बदमाशों ने घात लगाकर हमला किया। कानपुर एनकाउंटर को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में बीती रात पुलिस टीम पर बदमाशों ने घात लगाकर हमला किया। कानपुर एनकाउंटर को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को दबोचने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में क्षेत्राधिकारी समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद यूपी की योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें यूपी पुलिस के सीओ, एसओ सहित आठ जवान शहीद हो गए। यूपी पुलिस के इन शहीदों के परिजनों के साथ मेरी शोक संवेदनाएं। यूपी में कानून व्यवस्था बेहद बिगड़ चुकी है, अपराधी बेखौफ हैं। आमजन-पुलिस तक सुरक्षित नहीं है।

योगी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि कानून-व्यवस्था का जिम्मा खुद सीएम के पास है। इतनी भयावह घटना के बाद उन्हें सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। कांग्रेस से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी योगी सरकार पर निशाना साधा है।

गुरुवार रात साढ़े 12 बजे कानपुर देहात की पुलिस बिकरू गांव में दबिश देने पहुंची थी। सीओ बिल्हौर, तीन थाना अध्यक्ष के साथ भारी पुलिसबल था। पुलिस के निशाने पर खूंखार अपराधी विकास दुबे था। बदमाशों को पुलिस के आने की भनक लग गई। इसके बदमाशों ने पूरी साजिश के साथ पुलिसकर्मियों को घेर लिया।

Tags

Next Story