Kanpur Violence : कानपुर हिंसा का मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी गिरफ्तार, सभी आरोपियों पर लगेगा NSA

Kanpur Violence : कानपुर हिंसा का मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी गिरफ्तार, सभी आरोपियों पर लगेगा NSA
X
कानपुर हिंसा के आरोपी हयात जफर हाशमी को इस साजिश का मास्टरमाइंड बताया गया है। वो पहले भी लोगों को भड़काने के मामले में आरोपी पाया गया है। पढ़िये यह रिपोर्ट...

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में शुक्रवार को जुमे की नमाज (Jummah Prayer) के बाद दो समुदायों के बीच हुई हिंसा (Violence) के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी (Mastermind Hayat Zafar Hashmi) को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी लखनऊ (Lucknow) के हजरतगंज इलाके से हुई है। हाशमी पर आरोप है कि उसने कानपुर (Kanpur) में बाजार बंद करने और जेल भरो आंदोलन भरने के पोस्टर लगाए थे, जिसके बाद हिंसा हुई। पुलिस जहां उससे पूछताछ में जुट गई है तो वहीं दूसरी तरफ हयात जफर हाशमी के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप (Serious Allegations) लगाए हैं और कहा है कि उसे फंसाया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने पिछले दिनों टेलीविजन पर बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद से जुड़ा एक विवादित बयान दिया था। इसके बाद कानपुर हिंसा से दो दिन पहले पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टरों में मुस्लिमों से जेल भरने का आह्वान किया गया था। साथ ही, नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में बाजार बंद करने का आह्वान किया गया था। हयात जफर हाशमी पर आरोप है कि उसने फेसबुक पर भी पोस्ट की और लोगों को भड़काया।

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दोनों समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें बम फोड़े गए और पथराव किया गया। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद हयात जफर हाशमी को इस पूरी हिंसा का मास्टरमाइंट बताया। पुलिस ने 40 नामजद लोगों के साथ एक हजार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने 36 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था और अन्य आरोपियों की तलाश चल रही थी।

पुलिस प्रयास कर रही थी कि मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी को भी जल्द से अरेस्ट कर लिया जाए। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन फरार था। आज पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी मिल गई। पुलिस का कहना है कि लखनऊ के हजरतगंज इलाके से हयात जफर हाशमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापामारी चल रही है। उधर, हयात जफर हाशमी की पत्नी और परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें साजिशन फंसाया गया है।

बता दें कि हयात जफर हाशमी पहले भी माहौल को खराब कर चुका है। उसने मकान खाली कराने को लेकर अपनी मां और बहन को उकसाया। इसके बाद दोनों ने जिलाधिकारी कार्यालय जाकर खुद पर केरोसीन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। आरोप है कि हाशमी की एनआरसी और सीएए बवाल के दौरान भी लोगों को भड़काया और प्रदर्शन किया। 21 अक्टूबर को जुलूस ए मोहम्मदी निकालने पर भी उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

Tags

Next Story