डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- यूपी में अपराध करने वाला बच नहीं सकता, एडीजी प्रशांत कुमार ने कही यह बात

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- यूपी में अपराध करने वाला बच नहीं सकता, एडीजी प्रशांत कुमार ने कही यह बात
X
यूपी के विधायक एनएन सिंह ने कानून व्यवस्था पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति काम कर रही है। पढ़िये रिपोर्ट...

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि यूपी में कानून का राज चल रहा है। अगर कोई व्यक्ति अपराध करेगा तो वो बच नहीं सकता। यूपी के विधायक एनएन सिंह ने भी योगी सरकार की सराहना की है। उधर, एडीजी प्रशांत कुमार ने भी बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोएडा में महिला से गालीगलौच करने और हाथापाई करने वाले श्रीकांत त्यागी पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो भी अपराध करेगा, उसे उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने पूछा कि क्या उत्तर प्रदेश में कोई भी आरोपी मुक्त चल सकता है? कहा कि अपराधियों की जगह सलाखों के पीछे है।

उधर, यूपी के बीजेपी विधायक एनएन सिंह ने कहा कि चाहे 2017 हो या 2022, भाजपा सरकार राज्य में किसी भी गलत काम के प्रति जीरो टॉलरेंस रखती है। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होती है। श्रीकांत त्यागी ने कानून तोड़ा था, जिसके लिए उसके खिलाफ कार्रवाई हुई है।

एडीजी प्रशांत कुमार ने कही यह बात

एडीजी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी हो चुकी है। नोएडा पुलिस कमिश्नर इस संबंध में आज ही प्रेसवार्ता कर उसकी गिरफ्तारी से संबंधित जानकारियां साझा करेंगे। आरोपी से पूछताछ चल रही है। बता दें कि नोएडा का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी पिछले चार दिनों से फरार चल रहा था। उसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो एक महिला से गालीगलौच करते और हाथापाई करते हुए दिखाई दिया था। जब शिकंजा कसा तो श्रीकांत फरार हो गया। उसकी तलाश में 18 टीमें जुटी थी, लेकिन कई बार वो पुलिस को चकमा दे गया। हालांकि आज पुलिस ने उसे मेरठ से गिरफ्तार करने में कामयाबी पा ली। श्रीकांत के साथ ही उसके तीन साथियों को भी अरेस्ट किया गया है।

Tags

Next Story