कुशीनगर के पटाखा गोदाम में बड़ा ब्लास्ट, 4 लोगों की जलकर मौत, कई लोग फंसे, राहत बचाव कार्य जारी

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर इलाके में एक अवैध पटाखा गोदाम में अचानक ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है और अब भी गोदाम के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है और राहत कार्य शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक पटाखा गोदाम में अचानक ब्लास्ट हुआ है। दीपावली के मौके पर सप्लाई के लिए सुबह से ही पटाखा बनाने का काम चल रहा था।
इस हादसे में अब तक कम से कम 4 लोगों की जलकर मौत हो चुकी है। वहीं अभी भी फैक्ट्री के अंदर कई लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली है। वहीं दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि दिवाली के मौके पर पटाखा सप्लाई करने के लिए सुबह से ही फैक्ट्री के अंदर काम चल रहा था।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कप्तानगंज थाने के वार्ड नंबर 11 की घनी आबादी वाले इस इलाके में यह एक्टर अवैध रूप से चल रही थी। यह एक मकान के अंदर अवैध फैक्ट्री थी। जिसमें पटाखा बनाने का काम किया जा रहा था। इसके आसपास के तीन मकान भी आग की चपेट में आ गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना पर फिलहाल फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई है। अभी तक फैक्ट्री में से 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS