ललितपुर में दादी ही निकली मासूम की हत्यारिन, इस जरा सी बात पर कर दी हत्या...

ललितपुर में दादी ही निकली मासूम की हत्यारिन, इस जरा सी बात पर कर दी हत्या...
X
छह साल का अंश 28 जनवरी को पड़ोस में रह रही अपनी दादी के यहां खेलने गया था। खेल-खेल में अंश की ओर से हवा में उछाला गया पत्थर उसकी दादी को जा लगा। इससे गुस्साई दादी ने पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी दादी के साथ ही उसके पति को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसने शव को ठिकाने लगाने में मदद की।

ललितपुर के दावनी गांव में छह साल के मासूम की हत्या कर उसका शव खेत में फेंकने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। पुलिस के मुताबिक मासूम को उसकी दादी ने ही मौत के घाट उतारा था। हत्या करने का जो कारण सामने आया, उससे पुलिस भी हैरान रह गई है। पुलिस ने आरोपी का साथ देने के लिए उसके पति को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक दावनी में छह साल का अंश राजपूत 28 जनवरी को घर के बाहर से खेलते समय अचानक गायब हो गया था। अगले दिन 29 जनवरी को गांव के एक खेत से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि अंश को उसके पड़ोसी के यहां देखा गया था। पड़ोसी गुड्डी राजपूत (50) रिश्ते में अंश की दादी लगती थी। पुलिस ने जब गुड्डी से पूछताछ शुरू की तो शुरू में उसने गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन ऐसा करके अपने ही जाल में फंस गई और जुर्म कबूल लिया। गुड्डी ने पुलिस को बताया कि अंश पत्थर से खेल रहा था। एक पत्थर उसे आकर लगा। उसे गुस्सा आया और उसने भी अंश को पत्थर दे मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने शव को घर में रखे भूसे के बीच छिपा दिया।

पति के साथ मिलकर शव को लगाया ठिकाने

रात होने पर गुड्डी ने अपने पति के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाया। उन्होंने शव को गांव के ही एक खेत में फेंक दिया। रात को जब लोग अंश की तलाश कर रहे थे, उस वक्त ये दोनों भी उसे तलाशने का ढोंग करते रहे, लेकिन बीच में मौका पाकर उन्होंने बड़ी ही चालाकी से शव को आलू के खेत में जाकर फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, अंश के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी सकते में है कि रिश्ते में दादी लगने वाली कोई महिला जरा सी बात पर पोते की इतनी बेरहमी से हत्या कर सकती है।

Tags

Next Story