रामनवमी के अवसर पर चित्रकूट गौरव दिवस का किया गया आयोजन, जलाए गए साढ़े 5 लाख दीपक, बना यह रिकॉर्ड

चित्रकूट में रामनवमी के अवसर पर रविवार को गौरव दिवस का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। रामघाट समेत पूरे शहर में साढ़े 5 लाख दीपक जलाए गए। जिससे पूरी धर्मनगरी जगमग हो उठी। कार्यक्रम की शुरूआत मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान शाम 7 बजे से दीपक जलने शुरू हो गए। महज 10 मिनट में ही कामदगिरि परिक्रमा मार्ग समेत दीपकों से राम की वनवासी नगरी रोशन हो गई। दीपक जलने का यह विश्व रिकॉर्ड भी बन गया है।
विश्व प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र चित्रकूट में रामनवमी महोत्सव पिछले कई सालों से मनाया जाता है। इस बार यह मोहत्सव उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया। गायत्री शक्तिपीठ कामदगिरि स्वच्छता समिति, क्षेत्र के समाजसेवियों और श्रद्धालुओं ने इसे ऐतिहासिक रूप दिया। राम की वनवासी नगरी में दीपक ऐसे जगमगा रहे थे, स्वर्ग से देवता यहां उतर कर नृत्य कर रहे हों। 2022 की रामनवमी महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए विजय केसरवानी और उनके परिवार भी पहुंचा। उन्होंने परिवार के साथ दीपोत्सव में हिस्सा लिया और दीपक जलाकर प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए ऐतिहासिक पल है।
चित्रकूट के डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने बताया कि चित्रकूट मर्यादा पुरुषोत्तम राम की तपोस्थली है। इस स्थान के प्रति लोगों में अपार श्रद्धा है। वहीं, गायत्री शक्तिपीठ के संस्थापक राम नरायण त्रिपाठी ने कहा कि इस उत्सव को लेकर सभी में उत्सुकता रहती है। बड़े पैमाने पर चित्रकूट गौरव दिवस का सफल एवं भव्य आयोजन हुआ है। यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम के शानदार आयोजन की प्रशंसा की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS