'वो करते हैं तो कोई नहीं बोलता', दलबदलू होने के आरोप पर Rajbhar ने SP और BSP पर बोला हमला

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ महीने बाकी रह गए हैं। उससे पहले पूर्वांचल के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इसलिए उत्तर प्रदेश की सियासत भी इस समय गरमा गई है। कुछ समय पहले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) भी सपा का साथ छोड़कर एक बार फिर से एनडीए में शामिल हुए थे। बता दें कि राजभर आए दिन अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।
उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में अक्सर ओमप्रकाश राजभर के प्रतिद्वंदियों को ओम प्रकाश राजभर पर दलबदलू होने का आरोप लगाया जाता है। इस मुद्दे पर बात करते हुए सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बातो को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कहा, “वो अगर गठबंधन तोड़ते हैं तो कोई नहीं बोलता है। अगर हमने गठबंधन तोड़ा तो ये लोग तंज कसना शुरू कर देते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “सपा ने पहली बार बसपा से गठबंधन किया था, फिर तोड़ा दिया। फिर कांग्रेस से गठबंधन किया, उसे भी तोड़ दिया। इसके बाद अखिलेश ने रालोद से गठबंधन किया और तोड़ दिया। मुझसे भी गठबंधन कर तोड़ दिया। अब एक बार फिर से नया गठबंधन किया है।”
घोसी उपचुनाव में दारा सिंह चौहान के लिए किया प्रचार
इस दौरान ओमप्रकाश राजभर ने मायावती पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “बसपा ने 3-3 बार भाजपा से गठबंधन किया और तोड़ दिया। इस पर कोई नहीं बोला। कांग्रेस से भी गठबंधन किया, फिर तोड़ दिया। इसके बाद मायावती ने सपा से 2-2 बार गठबंधन किया और तोड़ दिया, फिर भी कोई नहीं बोला। इस समय सिर्फ ओम प्रकाश राजभर देश की सियासत में नशा है।” गौरतलब है कि सपा का साथ छोड़ने के बाद ओमप्रकाश राजभर अखिलेश यादव पर लगातार निशाना साधते नजर आ रहे हैं। साथ ही घोसी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की जीत के लिए काफी मेहनत भी कर रहे हैं।”
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS