यूपी में फिर गरमाया लव जिहाद का मामला, परिवार के बयान के बाद बीजेपी और विहिप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

यूपी में फिर गरमाया लव जिहाद का मामला, परिवार के बयान के बाद बीजेपी और विहिप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
X
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में लव जिहाद के एक मामले को लेकर बीजेपी और विहिप कार्यकर्ताओं का आरोप है कि लड़के ने लड़की के साथ जबरदस्ती कर, उसे अपने साथ ले गया। सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें हैं जो लव जिहाद को इंगित करता है।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर लव जिहाद का मामला गरमाया है। बरेली जिले की रहने वाली एक लड़की लापता हो गई थी। इस पर लड़की के परिजनों का कहना है कि दूसरे समुदाय के लड़के ने उसकी बेटी को जबरदस्ती अपने साथ ले गया और उससे शादी कर ली।

वहीं, उसकी बेटी ने एक वीडिया जारी किया है। जिसमें कहा कि वह अपने मर्जी से लड़के के साथ आई है। मेरे साथ किसी ने कोई जबरदस्ती नहीं की है। इस पर लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि मेरी लड़की 8 लाख रुपये और सोने की चैन ले गई है।

जिससे मुझे डर है कि लड़की कहीं उसकी बेटी की हत्या ना कर दें।

बीजेपी और विहिप की मांग, लड़के को किया जाए गिरफ्तार

परिवारवालों के आरोप के बाद भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने में पहुंचकर हंगामा किया और लड़के को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। जहां पुलिस ने इस प्रदर्शन को शांत करने के लिए कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया।

इस बात की जानकारी मिलते ही लापरवाही और लाठीचार्ज के आरोप में चौकी इंचार्ज समेत कुछ सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। विहिप और अन्य संगठनों का का कहना है कि आरोपी लड़के ने लड़की के साथ जबरदस्ती की है और धोखा देकर उसे ले जाया गया है।

सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें हैं जो लव जिहाद को इंगित करता है।

कोचिंग से लड़की हुई थी लापता

गौरतलब है कि लड़की बीएससी में पढ़ती है। हर रोज की तरह 17 अक्टूबर को कंप्यूटर की कोचिंग के लिए घर से निकली थी। काफी देर बीत गई, लेकिन लड़की अपने घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने अपनी बेटी की तलाशी करना शुरू की।

इस बीच पता चला कि एक लड़का उसकी बेटी को अपने साथ कहीं ले गया है। लड़की के पिता का आरोप है कि लड़के के माथे पर टीका देख, उसे लगता था कि वो हिन्दू होगा। जबकि वह किसी और समुदाय निकला।

Tags

Next Story