चार साल प्यार के बाद प्रेमी से पति-पत्नी बना जोड़ा, सुहागरात पर दुल्हन ने शारीरिक संबंध बनाने से रोका तो थाने पहुंच गया दुल्हा

प्यार जब परवान चढ़ता तो अक्सर जोड़ा एक दूसरे पर खुद को सर्पित कर देता है, लेकिन यूपी के मुरादाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। वहीं 4 साल तक प्रेमी रहा दुल्हा अब पंचायत से लेकर थाने के चक्कर काट रहा है। इसकी वजह दुल्हन का सुहागरात पर पति को शारीरिक संबंध (Physical Relationship) बनाने से साफ इनकार करना है। वहीं दुल्हन जो उसके साथ 4 साल तक प्रेम में रही।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी युवती और सोनीपत निवासी इंजीनियर लड़का एक दूसरे से प्यार करते थे। लड़के की लड़की से मुलाकात मुरादाबाद निवासी अपने एक रिश्तेदार के घर आने के दौरान हुई। दोनों प्यार परवान चढ़ा और 4 साल तक दोनों युवती युवती एक दूसरे के प्रेम में रहें। इतना ही नहीं दोनों ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
परिवार वालों को मनाकर दोनों की शादी
जब लड़की ने अपने परिवार वालों सोनीपत निवासी युवक से शादी करने की बात रखी थी तो परिजन नाराज हो गये। वहीं प्रेमी के परिजनों ने भी एतराज जताया। हालांकि कई महीनों मान मनवत और जहर खाने की धमकी देने के बाद प्रेमी प्रेमिका ने अपने परिजनों को शादी कराने के लिए तैयार कर लिया।
धूम धाम से हुई शादी, सुहागरात पर बिगड़ा मामला
प्रेमी प्रेमिका से पति-पत्नी (Husband-Wife) बनने जा रहे युवक युवती के परिजनों ने शादी का भव्य इंतजाम किया। दुल्हा बनकर मुरादाबाद पहुंचा प्रेमी प्रेमीका को दुल्हन बनाकर अपने घर ले आया। इसके अगले ही दिन सुहागरात की बारी आई तो दुल्हन ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। उसका यह बर्ताव देखकर दूल्हा भी हैरान रह गया। उसके समझाने पर जब युवती नहीं मानी तो उसने मामले की जानकारी परिवार को दी। बात घर से लेकर पंचायत क पहुंची, लेकिन युवती ने संबंध बनाने से साफ इनकार कर दिया।
थाने पहुंचे प्रेमी ने दी शिकायत
पंचायत के सुलझावा न करा पाने पर मामला थाने पहुंचा। इसके साथ ही नारी उत्थान केंद्र में काउंसलिंग की गई। दुल्हन को समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन उसने संबंध बनाने से साफ इनकार कर दिया। हार थककर 4 साल के लंबे प्यार के बाद पति पत्नी बने प्रेमी प्रेमिका अलग अलग रहने को तैयार हो गये।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS